असुविधा के लिए खेद है। सूचना संख्या (002/10/23-C) भूल - गलती

Admin
By -
माफ़ कीजिए हमारी हालत बिलकुल इस प्राणी जैसी है। हमनें पोस्ट डालने तो शुरुआत तो कर दी है लेकिन अशुद्धियों की मात्रा भी बढ़ रही है, हमें इसका आभास भी है लेकिन प्रूफ रीडिंग करने वाला व्यक्ति चाहे एडमिन कह लीजिए या संपादक अथवा संकलनकर्ता इन सारे अशुद्धियों को एक बार ही में संशोधन करने में असमर्थ हो रहा है। कई बार गलतियाँ दिख भी जाती हैं कई बार छोटी - छोटी गलतियाँ पकड़ में नहीं आती हैं उन्हें आप हमें बता सकते हैं कमेंट्स के माध्यम से। इसके लिए हमनें google account के अलावा एनोनिमस (anonymous) का भी आप्शन रख छोड़ा है, हालाँकि कई बार यह शुबहा भी होता है कि कहीं लिखने वाले ने खुद ही कमेंट न डाला हो ताकि इंगेजमेंट दिखे, लेकिन इतना रिस्क लेने के लिए हम तैयार हैं। अब आप लोग भी थोड़ा सा आगे बढ़कर गलतियों को सुझाने, और शिकायतों का सिलसिला शुरू करें।
चीजें अभी और भी आ रही हैं। लोडिंग जारी है।


जब एनोनिमिटी बात हुई तो एक वेबसाइट का नाम जेहन में आता है..experience project. दरअसल यह एक यूरोपियन लोगों के जीवन अनुभव से पटा एक अनुभव शेयर करने का प्लेटफार्म था। लोग अपने जीवन की घटनाएं विचार, अहसास सब कहानियों की शक्ल में लिखते थे। उस वक्त लिखने वाले लोगों की पहचान समझ नहीं आती थी लेकिन इतना जरूर समझ में आता था लिखने वाले लोग अलग - अलग हैं। पढ़ने वाले लोग सिर्फ इस बात से वास्ता रखते थे कि लिखा अच्छा है या नहीं। शायद आज भी पाठक यही खोजते हैं कि अच्छा लिखा है या नहीं।
लोग कुछ अच्छा पढ़ना चाहते हैं। लेकिन किसके लिए अच्छा यह विचारणीय है। यदि केवल मनोरंजन के लिहाज से पाठ्य सामग्री खोज रहे हैं तो 'रस माधुरी' और यौवन की उत्तेजक कहानियां और रोमांचक, इंद्रजाल वाली सामग्री भी बाजार में उपलब्ध है और यदि केवल मनोरंजन से स्वयं को बहलाना जरूरी नहीं मानते हों और कुछ रस हीन पढ़ना  बर्दाश्त कर सकें तो ज्ञानवर्धक चीजें और जरूरी चीजें भी पुस्तकालय में उपलब्ध है।
समस्या यह है कि समाज तेजी से बदल रहा है। मान्यताएं भी बदल रही हैं क्योंकि लोग बदल रहे हैं। गंभीर विषय कहीं किसी भारी - भरकम डिक्शनरी की भूमिका की तरह नजरंदाज किए जा रहे हैं।
समय बदल रहा है।